Xiaomi Cloud की सेवा की शर्तें

आपका स्वागत है!

हमारे उत्पादों और सेवाओं को चुनने के लिए आपका धन्यवाद. Xiaomi Cloud के उपयोग और उन्हेंं एक्सेस करने पर, नीचे उल्लेखित शर्तें Xiaomi से संबंधित आपके अधिकारों और दायित्वों को निर्धारित करते हैं. Xiaomi Cloud सेवाओं का उपयोग करने से पहले, कृपया शर्तों को ध्यान से पढ़ें. Xiaomi Cloud का उपयोग करके, आप स्वीकार करते और इससे सहमत हैं कि आप इन शर्तों का अनुपालन करेंगे और इनके तहत कानून द्वारा बाध्य होंगे.

1. Xiaomi Cloud का उपयोग करना

1.1 Xiaomi Cloud. Xiaomi Cloud जानकारी स्टोरेज की सेवा देने वाला एक प्लेटफ़ॉर्म है जहां आपको स्टोरेज, टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन सेवाएं मिलती हैं जियकी मदद से आप निजी कंटेंट/सामग्री को स्टोर, सिंक, प्रबंधित और शेयर कर सकते हैं. कृपया ध्यान दें, आम तौर पर हम Xiaomi Cloud पर कंटेंट सीधे अपलोड या प्रदान नहीं करते हैं, या आपके द्वारा प्रदान की गई सामग्री को संशोधित या संपादित नहीं करते हैं, जब तक कि यह तकनीकी, कनेक्टिविटी या ट्रांसमिशन संबंधी आवश्यकताओं का अनुपालन करता है. अन्यथा, हम उपयोगकर्ता सामग्री को हटा सकते हैं, संशोधित कर सकते हैं या बदल सकते हैं (जैसा कि नीचे पैराग्राफ़ 3.1 में बताया गया है).

1.2 आयु की आवश्यकताएं. Xiaomi Cloud का उपयोग 13 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों द्वारा किया जाना चाहिए. अगर आपकी आयु 18 वर्ष से कम है, तो आप इसकी पुष्टि करते हैं कि आपके राज्य के कानून के अनुसार बाध्यकारी अनुबंध में प्रवेश करने के लिए आपकी आयु पर्याप्त है. अगर आपकी आयु 18 वर्ष से कम है, तो आपको Xiaomi Cloud का उपयोग करने से पहले अपने माता-पिता या अभिभावक(कों) के साथ इन शर्तों की समीक्षा करने की आवश्यकता है. अगर आप माता-पिता या कानूनी अभिभावक हैं, और आप अपने बच्चे को Xiaomi Cloud का उपयोग करने की अनुमति देते हैं, तो आप अपने बच्चे की ओर से इन शर्तों को स्वीकार कर रहे हैं. Xiaomi Cloud के उपयोग में अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित सावधानी बरतें.

1.3 इन शर्तों का उल्लंघन. आप यह समझते हैं कि Xiaomi, सभी उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के मद्देनजर समय-समय पर Xiaomi Cloud के आपके उपयोगको मॉनीटर कर सकता है. हम यह निर्धारित कर सकते हैं कि क्या आपकी उपयोगकर्ता सामग्री इन शर्तों का अनुपालन करती है, और किसी भी ऐसी सुरक्षा या तकनीकी समस्याओं और किसी भी अन्य कदाचार,जो हमारे उपयोगकर्ताओं या आम जनता को प्रभावित कर सकते हैं, का पता लगाने, रोकने, या अन्यथा संबोधित करने के हमारे प्रयासों के तहत, हमारे पास किसी भी उपयोगकर्ता सामग्री को, बिना किसी पूर्व सूचना के स्क्रीन करने, संशोधित करने और हटाने का अधिकार है जो इन शर्तों का उल्लंघन करते हैं या अन्यथा किसी भी तरह से आपत्तिजनक है. हम अनुरोध कर सकते हैं या यह पक्का करने के लिए कि आप उल्लंघन को ठीक करने के लिए कोई उचित कदम उठाएं, उल्लंघन के प्रभाव को कम करने के लिए और/या शर्तों के अनुपालन को सत्यापित करने के लिए (जैसे कि आपकी उपयोगकर्ता सामग्री को संशोधित करने या हटाने के लिए) सभी आवश्यक कदम उठाएं. अगर कोई उल्लंघन होता है तो हम Xiaomi Cloud के आपके अधिकारों को निलंबित या समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. आप स्वीकार करते हैं कि Xiaomi दूसरों द्वारा प्रदान की गई उपयोगकर्ता सामग्री के लिए ज़िम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है और ऐसी सामग्री की स्क्रीनिंग या समीक्षा करना आपका कर्तव्य नहीं है. आप समझते हैं कि सभी उपयोगकर्ता सामग्री उस व्यक्ति की एकमात्र ज़िम्मेदारी है जो इसे उपलब्ध कराती है और हम यह गारंटी नहीं देते हैं कि ऐसी सभी सामग्री इन शर्तों का उल्लंघन नहीं करती है.

2. Xiaomi खाता का उपयोग करना

2.1 खाता बनाना. Xiaomi Cloud का उपयोग करने के लिए, Xiaomi खाता ज़रूरी है. आप अपने बारे में सटीक और पूरी जानकारी देने के लिए सहमत हैं. यह जानकारी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए ज़रूरी है. साथ ही, आप इस जानकारी को सही और पूरी रखने के लिए, इसमें आवश्यकतानुसार बदलाव करते रहेंगे और इसका रखरखाव भी करेंगे. अगर हम पाते हैं कि आपने गलत या पुरानी जानकारी दी है, तो हम आपके Xiaomi खाता को हटा या निलंबित कर सकते हैं. आप इससे सहमत हैं कि जब आप अपने Xiaomi खाते से उत्पादों और सेवाओं को एक्सेस करते हैं, तब Xiaomi आपके खाते की जानकारी का उपयोग कर सकता है.

2.2 निजी उपयोग. आपका Xiaomi खाता आपके निजी उपयोग के लिए है. आप अपने पासवर्ड और Xiaomi खाता की जानकारी को गोपनीय रखने के लिए सहमत हैं और अपने Xiaomi खाते से जुड़ी सभी जानकारी और गतिविधियों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदार हैं. अगर आप अपने Xiaomi खाता की सुरक्षा के किसी भी उल्लंघन के बारे में जानते हैं या आपको कोई संदेह है, तो आपको हमें तुरंत सूचित करें.

2.3 समापन. अगर Xiaomi Cloud में सामान्य असंतोष या सामग्री संशोधन किया जाता है, तो हमारे पास आपको इसकी सूचना देने बाद आपके Xiaomi खाता को हटाने का अधिकार सुरक्षित है.

2.4 निलंबन. अगर आपका खाता एक साल से निष्क्रिय है, तो हम आपके Xiaomi खाता को निलंबित कर सकते हैं. निष्क्रियता Xiaomi Cloud में साइन इन करने पर आधारित है. सुरक्षा कारणों से हमने जो सत्यापन प्रक्रिया शुरू की है, उसे पारित करने के बाद आप किसी भी समय अपना Xiaomi खाते से निलंबन हटा सकते हैं. हालांकि, जब कोई खाता निलंबित होता है, तो हमारे पास उपयोगकर्ता सामग्री को अनुपलब्ध कराने का अधिकार सुरक्षित है. उपयोगकर्ता सामग्री को रिकवर करने के लिए शुल्क लिया जा सकता है.

2.5 उत्तरजीविता का कोई अधिकार नहीं. इसमें सभी Xiaomi खाते और सामग्री गैर-हस्तांतरणीय हैं, और Xiaomi खातों के सभी अधिकार खाता धारक की मृत्यु होने पर समाप्त हो जाते हैं. खाता बंद करने के लिए, हमें खाताधारक के मृत्यु प्रमाण पत्र की एक प्रति की आवश्यकता होती है.

3. आपकी सामग्री और Xiaomi Cloud

3.1 उपयोगकर्ता सामग्री. Xiaomi Cloud का उपयोग करके, आप कुछ सामग्री पोस्ट कर सकते हैं, अपलोड कर सकते हैं, संदेश भेज सकते हैं, या फिर कुछ सामग्री प्रसारित कर सकते हैं (जिसमें जानकारी, डेटा, टेक्स्ट, सॉफ़्टवेयर, संगीत, रिकॉर्डिंग, फ़ोटो, ग्राफिक्स, वीडियो, संदेश और उपयोगकर्ता से संबंधित जानकारी शामिल हो सकती है) ("उपयोगकर्ता सामग्री"). आप सहमत हैं कि आप अपने सभी उपयोगकर्ता सामग्री के लिए पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं, चाहे वह सार्वजनिक हो या न हो. अगर आप ऐसी सामग्री शामिल करते हैं जो किसी तृतीय पक्ष की है, तो आप इख़्तियार करते हैं कि आपने कॉपीराइट स्वामी से अनुमति प्राप्त कर ली है. आप समझते हैं कि इस Xiaomi Cloud के उपयोग से आप उपयोगकर्ता सामग्री के संपर्क में आ सकते हैं जो आपको अपमानजनक लग सकता है और इस संबंध में, आप अपने जोखिम पर उपयोगकर्ता सामग्री का उपयोग करते हैं.

3.2 बैकअप. आप अपने स्वयं के कंप्यूटर या अन्य डिवाइस पर किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़, इमेज या किसी अन्य उपयोगकर्ता सामग्री का बैकअप लेने के लिए ज़िम्मेदार हैं. हालांकि, Xiaomi Cloud उपलब्ध कराने के लिए हम उचित कौशल और उचित देखभाल का उपयोग करते हैं, लेकिन हम इसकी गारंटी नहीं देते या इख़्तियार नहीं करते हैं कि Xiaomi Cloud के माध्यम से आपके द्वारा स्टोर की गई कोई भी उपयोगकर्ता सामग्री किसी भी क्षति, भ्रष्टाचार या हानि के अधीन नहीं होगी.

3.3 Xiaomi आपकी उपयोगकर्ता सामग्री से कब प्रभावित होता है. ऐसी स्थिति में, जब आपकी उपयोगकर्ता सामग्री किसी तृतीय पक्ष के किसी भी वैध अधिकार या हितों का उल्लंघन करती है, तो Xiaomi या इसके किसी भी पार्टनर के लिए शिकायतों, जांच, दावों, मुकदमों या अन्य प्रकार की जांच के अधीन होना संभव है. इस मामले में, आपको यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से सभी संभव उपाय करने होंगे कि Xiaomi या इसका कोई भी पार्टनर किसी भी तरह की देनदारी या हर्जाना, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वहन न करें.

3.4 आपत्तिजनक सामग्री. ऐसी किसी भी सामग्री को अपलोड करने, सबमिट करने, स्टोर करने, भेजने, या प्राप्त करने के लिए Xiaomi Cloud का उपयोग न करें जो (क)अश्लील, पोर्नोग्राफ़िक, मानहानिकारक, आक्रामक, अपमानजनक, विद्रोहात्मक हो; (ख) जो हिंसा, आतंकवाद, जुआ को बढ़ावा देती हो; (ग) जो दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन करती हो, या (घ) जो किसी कानून, विनियमन या नीति का उल्लंघन करती हो. इन नियमों का पालन करने में विफलता इन शर्तों का उल्लंघन है; हम उल्लंघन के साक्ष्य को संरक्षित करने के हकदार हैं. आप तृतीय पक्षों के किसी भी दावे और आपके उल्लंघन के संबंध में किसी भी नुकसान के लिए पूरी तरह से उत्तरदायी हैं.

3.5 स्वीकार्य उपयोग. आप सहमत हैं कि आप (क) किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे जो हमारे व्यावसायिक हितों के प्रतिकूल है, जिसमें Xiaomi से लिखित अनुमति के बिना अनधिकृत विज्ञापन शामिल है और (ख) किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे जो इंटरनेट का उपयोग को बाधित करता है या हस्तक्षेप करता है. Xiaomi Cloud के एक्सेस और उपयोग के लिए डिवाइस और इंटरनेट एक्सेस (मोबाइल डेटा शुल्क और ब्रॉडबैंड शुल्क लागू हो सकते हैं) की आवश्यकता हो सकती है. आप इससे सहमत हैं कि इन आवश्यकताओं को पूरा करना आपकी ज़िम्मेदारी है.

3.6 अन्य दायित्व. आप इस बात से सहमत हैं कि आप प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से:

(क) अन्य व्यक्तियों को परेशान नहीं करेंगे, धमकी नहीं देंगे या नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, या ट्रैकिंग कार्यक्षमता उपलब्ध नहीं कराएंगे (इसमें अन्य व्यक्तियों की पहचान करना, उनकी व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल या उपयोगकर्ता सामग्री को एक्सेस करना या छेड़छाड़ करना शामिल है, पर इन तक सीमित नहीं);

(ख) Xiaomi खाता का पासवर्ड और अन्य प्रमाणीकरण क्रेडेंशियल का अनुरोध नहीं करेंगे, संग्रह नहीं करेंगे, याचना नहीं करेंगे या अन्यथा किसी भी तरीके से एक्सेस नहीं करेंगे.

(ग) प्राधिकरण के बिना Xiaomi क्लाउड एक्सेस नहीं करेंगे;

(घ) किसी भी बौद्धिक संपदा अधिकार उल्लंघन में संलग्न नहीं होंगे या गोपनीयता, रोजगार या गैर प्रकटीकरण अनुबंध के उल्लंघन में व्यापार रहस्य या गोपनीय जानकारी का खुलासा नहीं करेंगे;

(ङ) किसी भी अवांछित या अनधिकृत ईमेल संदेश, विज्ञापन, प्रचार सामग्री, जंक मेल, स्पैम, या श्रृंखला पत्र को पोस्ट नहीं करेंगे, नहीं भेजेंगें, ट्रांसमिट नहीं करेंगे या अन्यथा उपलब्ध नहीं कराएंगें, इसमे थोक मे वाणिज्यिक विज्ञापन और सूचनात्मक घोषणाएं शामिल हैं (लेकिन इन तक सीमित नहीं);

(च) किसी गैरकानूनी गतिविधि की न तो योजना बनाएंगे और न ही शामिल होंगे; और/या

(छ) किसी भी पूर्वगामी निषिद्ध गतिविधियों के संबंध में उपयोग किए जाने वाले Xiaomi Cloud के किसी अन्य उपयोगकर्ता की निजी जानकारी इकट्ठा और स्टोर नहीं करेंगे.

3.7 डेटा एकत्रण. हम आपके Xiaomi खाता की जानकारी और उपयोगकर्ता सामग्री सहित डेटा की पहचान और इकट्ठा कर सकते हैं और विश्लेषण के लिए इस तरह के डेटा का उपयोग कर सकते हैं.

4. मालिकाना संरक्षण और प्रतिबंध

4.1 Xiaomi का संपत्ति अधिकार. आप स्वीकार करते हैं और इससे सहमत हैं कि Xiaomi का सभी कानूनी अधिकार, शीर्षक और Xiaomi Cloud (उपयोगकर्ता सामग्री को छोड़कर) के और में हितों का मालिकाना हक हैं, जिनमें ये शामिल हैं पर इन तक सीमित नहीं:

(क) Xiaomi Cloud के सभी तत्व, जैसे कि सामग्री, डेटा, प्रौद्योगिकी, सॉफ़्टवेयर, कोड, उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस और कोई भी संबंधित व्युत्पन्न कार्य, उपयोगकर्ताओं द्वारा अपलोड और प्रसारित सामग्री को छोड़कर;

(ख) उपयोगकर्ता जानकारी; तथा

(ग) कोई सुझाव, प्रतिक्रिया और अन्य जानकारी जो आप हमें Xiaomi Cloud के संबंध में देते हैं.

4.2 सॉफ़्टवेयर. Xiaomi Cloud में ऐसे सॉफ़्टवेयर हो सकते हैं जो नेटवर्क सेवाएं देते हैं. हमारे लाइसेंसधारियों के पास सॉफ़्टवेयर के और में सभी अधिकार, शीर्षक, और हितों का एकमात्र और अनन्य स्वामित्व होगा. इसमें इमेज, तस्वीरें, एनिमेशन, वीडियो, ऑडियो, संगीत, टेक्स्ट, ऐड-ऑन और संबंधी सहायता सामग्री शामिल हैं पर इन तक सीमित नहीं. आप (क) रिवर्स इंजीनियर, डिकम्पाइल या डिअसेंबल, या अन्यथा सॉफ़्टवेयर के स्रोत कोड को निकालने का प्रयास नहीं कर सकते, जब तक कि आपके पास ऐसा करने की पूर्व अनुमति न हो; या (ख) उनके कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं कर सकते.

4.3 Xiaomi का लाइसेंस. हम एतदद्वारा आपको वेब या ऐप्प के माध्यम से Xiaomi Cloud को डाउनलोड, इंस्टॉल और उपयोग करने के लिए एक गैर-हस्तांतरणीय और गैर-अनन्य लाइसेंस देते हैं, बशर्ते कि आप निम्न कार्य नहीं करेंगे:

(ए) Xiaomi Cloud की सामग्री का लाइसेंस, बिक्री, पट्टे, हस्तांतरण, असाइन, वितरित, या अन्यथा व्यावसायिक रूप से शोषण;

(ख) Xiaomi Cloud के किसी भी या सभी सामग्री को संशोधित करना, बदलना, दूसरों के साथ जोड़ना, व्युत्पन्न कार्य बनाना, रिवर्स इंजीनियरिंग करना;

(ग) समान या प्रतिस्पर्धी उत्पादों या सेवाओं को डेवलप करने या बनाने के लिए Xiaomi क्लाउड को एक्सेस या उपयोग करना;

(घ) किसी भी तरह से Xiaomi Cloud में निहित किसी भी सामग्री का डुप्लिकेट बनाना, पुनरुत्पादन करना, डाउनलोड करना, बदलना, प्रदर्शित करना, पोस्ट या वितरित करना, इसमें ग्राफिक्स, टेक्स्ट और MIUI या Xiaomi लोगो शामिल हैं;

(ङ) कॉपीराइट नोटिस सहित किसी भी निशान या मालिकाना नोटिस को निकालना, अव्यक्त करना या बदलना, जिसे Xiaomi Cloud में चिपकाया या समाहित किया जा सकता है; और बशर्ते कि

(च) आपके द्वारा Xiaomi Cloud वेबसाइट या प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित जानकारी किसी भी तृतीय पक्ष के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करेगी. कॉपीराइट धारक या उसके एजेंट द्वारा हमें उचित सूचना दिए जाने के बाद, और हमारी जांच के माध्यम से पुष्टि करने पर, हम उन सामग्री को हटा देंगे जो कॉपीराइट का उल्लंघन करती हैं.

4.4 Xiaomi को उपयोगकर्ता सामग्री का लाइसेंस. इसके द्वारा आप Xiaomi को अपरिवर्तनीय, गैर-अनन्य, रॉयल्टी-मुक्त और पूरी तरह से भुगतान किया हुआ, विश्व व्यापक लाइसेंस देते हैं:

(क) आपके निजी डेटा को छोड़कर, आपको Xiaomi Cloud प्रदान करने और हमारी सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से पुनः उत्पादन करने, वितरित करने, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने, इनसे व्युत्पन्न कार्य करने या बनाने, अन्य कार्यों में शामिल होने, या अन्यथा ऐसी सामग्री का दोहन करने का लाइसेंस (उप-लाइसेंस के अधिकार के साथ).

(b) इन नियमों के तहत और Xiaomi Cloud गोपनीयता नीति में निर्धारित किसी अन्य तरीके से उपयोगकर्ता सामग्री का उपयोग करने का लाइसेंस.

4.5 अन्य शर्तें. आप अपनी उपयोगकर्ता सामग्री के संबंध में किसी भी नैतिक अधिकार और आरोपण के अधिकार के लिए किसी भी दावे को पूरी तरह से हटाने के लिए सहमत हैं. अगर आप अपनी उपयोगकर्ता सामग्री को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराना चुनते हैं, तो आप अपनी पहचान और निजी डेटा के प्रकटीकरण के किसी भी जोखिम के लिए ज़िम्मेदार होंगे.

4.6 वारंटी. Xiaomi Cloud में उपयोगकर्ता सामग्री सबमिट करने या पोस्ट करके, आप यह दर्शाते हैं कि आप ऐसी सामग्री के मालिक हैं और/या आपके पास सभी आवश्यक अधिकार, लाइसेंस और वितरण करने के प्राधिकरण हैं. आप वारंट करते हैं कि (क) आपकी उपयोगकर्ता सामग्री किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं करती है, गैरकानूनी आचरण में संलिप्त नहीं है या प्रोत्साहित नहीं करती है, या अन्यथा अश्लील, आपत्तिजनक, अनुचित है और (ख) इन नियमों के पालन में आपके द्वारा बनाई गई सभी बौद्धिक संपदा किसी भी तृतीय पक्ष के अधिकारों (बौद्धिक संपदा अधिकार सहित) का उल्लंघन नहीं करती है. अगर आपको उल्लंघन की सूचना मिलती है, तो आपको उल्लंघन करने वाली सामग्री को शीघ्रता से हटाने और/या अक्षम करना होगा, और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए Xiaomi से संपर्क करना चाहिए.

4.7 आप यह वचन देते हैं कि आप निम्न कार्य नहीं करेंगे:

(क) Xiaomi Cloud में निहित या से जोड़े जा सकने वाले किसी भी मालिकाना नोटिस को हटाना, छिपाना या बदलना;

(ख) Xiaomi Cloud या Xiaomi की वेबसाइट या इसके किसी भी हिस्से के सामान्य संचालन में हस्तक्षेप करने का प्रयास या हस्तक्षेप;

(ग) Xiaomi Cloud से जुड़े किसी भी सामग्री संरक्षण या डेटा मापने वाले टूल्स को दरकिनार करना, दरकिनार करने का प्रयास या दरकिनार करने में सक्षम होने का दावा करना;

(घ) Xiaomi Cloud (किसी भी स्वचालित साधनों जैसे स्क्रिप्ट या वेब क्रॉलर्स के माध्यम से Xiaomi Cloud को एक्सेस करने सहित), Xiaomi Cloud से जुड़े किसी भी सर्वर या नेटवर्क (डेटा या ट्रैफ़िक का उपयोग या निगरानी करने के लिए किसी भी अनधिकृत एक्सेस सहित) के साथ हस्तक्षेप या बाधित करना;

(ङ) Xiaomi की पूर्व लिखित सहमति के बिना किसी भी लिखित प्रारूप या ग्राफिक रूप में Xiaomi के किसी भी पंजीकृत और अपंजीकृत उत्पाद, सेवा चिह्न, कंपनी के लोगो, URL या अन्य संकेतों का उपयोग करना;

(च) अपने अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति के निजी डेटा को उसकी पूर्व लिखित सहमति के बिना प्रदर्शित करना या अन्यथा उपलब्ध कराना;

(छ) किसी भी चिह्न का उपयोग ऐसे तरीके से करना जो चिह्न के मालिक की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता हो या मालिक के अधिकारों को कमजोर करता हो;

(ज) कोई बाध्यता बनाना, अपने अधिकारों और विशेषाधिकारों को किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित करना जो अन्यथा इन नियमों में विशेष रूप से न दिया गया हो; तथा

(झ) किसी भी उपयोगकर्ता जानकारी का निर्यात या खुलासा, जब तक कि लिखित रूप में Xiaomi द्वारा निर्दिष्ट नहीं किया गया हो. अगर आपने इस खंड का उल्लंघन किया है, तो आप उल्लंघन के बाद 24 घंटे के भीतर जानकारी का उपयोग करना बंद कर देंगे और उसे हटा देंगे.

4.8 फ़ीडबैक. हमें कोई भी सुझाव ("फ़ीडबैक") देकर, आप हमें इस तरह के फ़ीडबैक के सभी अधिकार देते हैं और किसी भी उचित तरीके से ऐसी प्रतिक्रिया और प्रासंगिक जानकारी का उपयोग करने के लिए हमें अधिकृत करते हैं. हम इस तरह के फ़ीडबैक की जानकारी को गैर-गोपनीय और गैर-स्वामित्व के तौर पर देखेंगे; अगर आप हमें स्वयं के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का कोई भी निजी डेटा देते हैं, तो आप उसका प्रतिनिधित्व करते हैं और यह हमें इख़्तियार करते हैं कि (क) वह निजी डेटा वैध और सटीक है, (ख) आप उन व्यक्तियों की ओर से वैध रूप से कार्य कर रहे हैं, और (ग) आपके पास यह अधिकार है कि आप उन व्यक्तियों का निजी डेटा हमें दे सकते हैं और हमें फ़ीडबैक के प्रबंधन और उपयोग करने, और फ़ीडबैक प्रक्रिया की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्यों के लिए ऐसे निजी डेटा को इकट्ठा करने, उपयोग करने, प्रकट करने और संसाधित करने का अधिकार दे सकते हैं.

5. देयता की सीमा

5.1 इन शर्तों में कुछ भी ऐसा शामिल नहीं है जो निम्नलिखित के लिए किसी भी पक्ष की देयता को सीमित किया जाएगा:

(क) इसकी लापरवाही की वजह से हुई मौत या किसी व्यक्ति को लगी चोट;

(ख) इसके द्वारा धोखाधड़ी या धोखाधड़ी की गलत व्याख्या; या

(ग) कोई भी मामला जिसके लिए देयता को बाहर करना या बाहर करने की कोशिश करना गैरकानूनी होगा.

5.2 इन शर्तों के किसी अन्य प्रावधान के बावजूद, लेकिन खंड 5.1 में किसी पूर्वाग्रह के बिना, Xiaomi, इसके अधिकारियों, निदेशकों, कर्मचारियों, एजेंटों, और भागीदारों की किसी भी प्रकार की और चाहे अनुबंध में उल्लेखित हो या नहीं, यातना (लापरवाही सहित), वैधानिक कर्तव्य का उल्लंघन या अन्यथा इनमें से किसी भी देयता नहीं होगी:

(क) लाभ की हानि (चाहे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष);

(ख) प्रत्याशित बचत से जुड़ी हानि (चाहे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष);

(ग) कारोबार में हानि (चाहे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष);

(घ) सद्भावना या प्रतिष्ठा को नुकसान या क्षति (चाहे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष); या

(ङ) अप्रत्यक्ष, विशेष, परिणामी, अनुकरणीय या दंडात्मक नुकसान या क्षति.

5.3 खंड 5.1 और 5.2 में किसी पूर्वाग्रह के बिना, Xiaomi की आपके लिए अधिकतम कुल देयता, चाहे एक दावे या संबंधित दावों की एक श्रृंखला के संबंध में हो और चाहे अनुबंध में उल्लेखित हो, यातना (लेकिन लापरवाही तक सीमित नहीं है), वैधानिक कर्तव्य का उल्लंघन या अन्यथा, आपके द्वारा Xiaomi Cloud के लिए भुगतान किए जाने वाले शुल्क से अधिक नहीं होगा (अगर कोई हो). हम किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे, पूर्वापेक्षित हो या नहीं.

6. क्षतिपूर्ति

आप Xiaomi, इसके निदेशकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, और एजेंटों को किसी भी दावे या मांग से हानिरहित मानने के लिए सहमत हैं. इसमें किसी भी कानूनी शुल्क, किसी भी तृतीय पक्ष द्वारा बनाई गई, (क) इन शर्तों और आपके द्वारा किसी भी उल्लंघन से उत्पन्न (ख) इन शर्तों के संदिग्ध उल्लंघन की हमारी जांच के तहत Xiaomi द्वारा की गई कार्रवाई शामिल हैं.

7. अस्वीकरण

7.1 Xiaomi, इसके सहयोगी, सहायक, अधिकारी, निदेशक, कर्मचारी, एजेंट, पुनः विक्रेता, वितरक, विक्रेता, और भागीदार सभी वारंटी को स्वीकार करते हैं, चाहे वह Xiaomi Cloud के उपयोग के संबंध में व्यक्त या निहित, गारंटी या शर्तों के हों. आप समझते हैं कि Xiaomi Cloud सेवाएं "जैसा है" के आधार पर "सभी दोषों के साथ" और "जैसा उपलब्ध हो" दी जाती हैं. हम इसकी कोई वारंटी नहीं देते हैं कि (क) Xiaomi Cloud का आपका उपयोग समय पर, निर्बाध, सुरक्षित, त्रुटि मुक्त होगा या (ख) कभी कोई सामग्री नहीं खोएगी. हम इस बात का प्रतिनिधित्व या गारंटी नहीं देते हैं कि Xiaomi Cloud नुकसान, भ्रष्टाचार, हमले, वायरस, हस्तक्षेप, हैकिंग या अन्य सुरक्षा घुसपैठ से मुक्त होगा और हम इनसे संबंधित किसी भी उत्तरदायित्व को अस्वीकार करते हैं. हम तृतीय पक्षों की वजह से उपयोगकर्ताओं को हुई किसी भी हानि को भी अस्वीकार करते हैं, जिसमें संचार लाइन टूटने, तकनीकी समस्याओं, नेटवर्क और/या कंप्यूटर ब्रेकडाउन या अन्य अप्रत्याशित घटनाएं शामिल हैं, पर इन तक सीमित नहीं.

7.2 कानून द्वारा अनुमत सीमा तक, Xiaomi सभी निहित वारंटियों को शामिल करता है, जिसमें एक विशेष उद्देश्य के लिए फिटनेस, काम करने का प्रयास और संतोषजनक गुणवत्ता वाला उत्पाद शामिल है. Xiaomi कुछ फ़ंक्शन को जोड़ या हटा सकता है, Xiaomi Cloud प्रदान करना बंद कर सकता है या पूरी तरह से रोक सकता है. आप एतदद्वारा समझते हैं और सहमत हैं कि Xiaomi को Xiaomi Cloud को बदलने, निलंबित करने या समाप्त करने का अधिकार है. Xiaomi काआपको सूचित करने का कोई दायित्व नहीं है और किसी भी उपयोगकर्ता या किसी तृतीय पक्ष द्वारा किए गए किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं है, चाहे वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हो.

7.3 आप Xiaomi Cloud के उपयोग के संबंध में किसी भी तृतीय पक्ष से किसी भी मुकदमा, शिकायत, हानि, क्षति, ज़िम्मेदारी, लागत, और फीस से बचने में Xiaomi की मदद करने के लिए सहमत हैं. आप Xiaomi Cloud के उपयोग और उपयोगकर्ता सामग्री के प्रकटीकरण के परिणामस्वरूप सभी जोखिमों को वहन करेंगें. Xiaomi, आपके प्राधिकरण के साथ किसी तृतीय पक्ष द्वारा किए गए Xiaomi Cloud के एक्सेस या उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान या विवाद के लिए किसी भी दायित्व को अस्वीकार करता है. ऐसी स्थिति में, जब आप और Xiaomi संयुक्त रूप से किसी तृतीय पक्ष के खिलाफ मुकदमा दायर करते हैं, तब आप Xiaomi से लिखित सहमति के बिना दावे को एकतरफा नहीं करेंगे.

7.4 हम उपयोगकर्ता सामग्री या Xiaomi की वेबसाइटों और/या अन्य Xiaomi प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट की गई किसी भी जानकारी का समर्थन नहीं करते हैं. आप अपनी उपयोगकर्ता सामग्री के लिए एकमात्र और पूर्ण ज़िम्मेदारी लेते हैं, जिसमें किसी भी तरह का खतरा, मानहानि, देशद्रोह, आपत्तिजनक या अवैध जानकारी या गतिविधियां शामिल हैं, जिससे दूसरों को मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान होता है.

8. संशोधन

8.1 इन नियमों में. हम किसी भी समय इनमें से किसी भी नियम को बदलने या संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. अगर हम इन नियमों में कोई भी बदलाव करते हैं, तो हम i.mi.com पर नए नियम पोस्ट करेंगे, या आपको एक ईमेल भेजेंगे, बशर्ते कि आपने हमें एक मान्य और वर्तमान ईमेल पता दिया हो. इन नियमों में किए गए कोई भी बदलाव या संशोधन, हमारे द्वारा इन नियमों को अपडेट किए जाने के बाद Xiaomi Cloud का निरंतर उपयोग करते रहने पर, बाध्यकारी हो जाएंगे.

8.2 सेवाओं में. हम बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय Xiaomi Cloud के सभी या किसी भी हिस्से को बदलने, निलंबित करने या बंद करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.

9. समापन

9.1 नियम. जब तक आप Xiaomi Cloud का उपयोग करते रहेंगे, तब तक ये नियम मान्य और लागू रहेंगी, जो खंड 9 के अनुसार समापन के अधीन हैं. अगर आपने इन नियमों को स्वीकार करने से पहले Xiaomi Cloud का उपयोग किया था, तो आप इस बात को स्वीकार करते हैं और इससे सहमत होते हैं कि ये नियम उस तारीख से प्रभावी और बाध्यकारी हैं, जब आपने पहली बार Xiaomi Cloud का उपयोग किया था.

9.2 इन नियमों को समाप्त करने से जुड़े Xiaomi के अधिकार. हर समय, Xiaomi बिना किसी पूर्व सूचना के इन नियमों को स्वविवेक से समाप्त करने का एकमात्र और पूर्ण अधिकार रखता है, और अगर Xiaomi को लगता है कि आपने इन नियमों का उल्लंघन किया है, तो Xiaomi Cloud और/या आपके Xiaomi खाता का उपयोग करने के आपके अधिकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सकता है. इन नियमों को समाप्त करने का अधिकार किसी भी उल्लंघन के संबंध में Xiaomi के किसी अन्य अधिकार या उपाय का पूर्वाग्रह नहीं करेगा.

9.3 समापन के आधार. Xiaomi निम्नलिखित परिस्थितियों (गैर-संपूर्ण) में, इन नियमों के तहत आपके अधिकारों को निलंबित और/या समाप्त कर सकता है:

(क) Xiaomi Cloud के संबंध में इन नियमों, या किसी भी अन्य नीतियों या दिशा-निर्देशों का आपका उल्लंघन;

(ख) Xiaomi खाता रद्द करने या समाप्त करने का आपका अनुरोध;

(ग) किसी भी कानून प्रवर्तन निकाय, न्यायिक निकाय या अन्य सरकारी एजेंसी से एक अनुरोध और/या आदेश;

(घ) जहां Xiaomi Cloud का प्रावधान आपके लिए अवैध है या हो सकता है;

(ङ) अनपेक्षित तकनीकी या सुरक्षा मुद्दे या समस्याएं;

(च) Xiaomi Cloud के संबंध में आपके द्वारा बकाया किसी भी शुल्क का भुगतान करने में आपकी विफलता; तथा

(छ) किसी तृतीय पक्ष के बौद्धिक संपदा अधिकारों के संभावित उल्लंघन सहित धोखाधड़ी या अवैध गतिविधियों में आपकी भागीदारी.

9.4 समापन के प्रभाव. इन नियमों के समापन के बाद, Xiaomi, Xiaomi Cloud और/या आपके Xiaomi खाता का उपयोग करने के आपके अधिकार को निलंबित या समाप्त कर सकता है. Xiaomi Cloud और/या आपके Xiaomi खाते के आपके एक्सेस को निलंबित और/या समाप्त किए जाने के परिणामस्वरूप होने वाले किसी भी नुकसान के लिए, Xiaomi आपके या किसी अन्य तृतीय पक्ष के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा.

10. तृतीय पक्ष की वेबसाइटें और विज्ञापन

Xiaomi Cloud में तृतीय पक्षों द्वारा संचालित अन्य वेबसाइटों के विज्ञापन और लिंक हो सकते हैं. अगर आप ऐसे किसी तृतीय पक्ष के प्लेटफ़ॉर्म पर जाते हैं, तो तृतीय पक्ष के नियम और शर्तें लागू होंगी. Xiaomi किसी भी तरह से तृतीय पक्ष के प्लेटफ़ॉर्म और उनकी सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है, और न ही यह सुनिश्चित करता है कि सामग्री सही है या नहीं. आप इससे सहमत हैं कि किसी तृतीय पक्ष की वेबसाइट या विज्ञापन के आपके एक्सेस के संबंध में किसी भी नुकसान के लिए, Xiaomi किसी भी तरह से उत्तरदायी नहीं है.

11. सामान्य प्रावधान

11.1 शासकीय कानून. इन नियमों को सिंगापुर के कानूनों के अनुसार, नियंत्रित और लागू किया जाएगा. इन शर्तों के संबंध में या उससे संबंधित सभी कानूनी कार्यवाही के प्रयोजनों के लिए, पक्षों को सिंगापुर के न्यायालयों के अनन्य क्षेत्राधिकार में सबमिट करना होगा. संदेह से बचने के लिए, Xiaomi Cloud का आपका उपयोग उस देश में लागू होने वाले अन्य लागू न्यायालयों के कानूनों के अनुपालन में भी होगा, जहां आप Xiaomi Cloud का उपयोग करते हैं, और जिस देश में आपका Xiaomi Cloud डेटा स्टोर किया जाता है.

11.2 गोपानीयता. Xiaomi गोपनीयता नीति में इन शर्तों को शामिल किया गया है और यह इसका हिस्सा है. हमारी सेवाओं का उपयोग करके, आप Xiaomi गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं.

11.3 अप्रत्याशित घटना. इन शर्तों के किसी अन्य प्रावधान के बावजूद, Xiaomi को इन शर्तों के उल्लंघन में नहीं समझा जाएगा, या अन्यथा आप या कोई भी तृतीय पक्ष इन शर्तों के तहत अप्रत्याशित घटना की वजह से, परफ़ॉर्मेंस में किसी भी विलंब या इसके किसी भी दायित्वों के गैर-परफ़ॉर्मेंस के लिए ज़िम्मेदार होंगे. एक अप्रत्याशित घटना में विस्फोट, बाढ़, तबाही, आग या दुर्घटना; युद्ध या युद्ध की धमकी, तोड़फोड़, विद्रोह, नागरिक अशांति या अधिग्रहण, आतंकवादी हमला; किसी भी सरकारी, संसदीय या स्थानीय प्राधिकारी की ओर से किसी भी प्रकार के कार्य, प्रतिबंध, विनियम, उपनियम, निषेध या उपाय; और बिजली जाना, मशीनरी का टूटना, और सार्वजनिक या निजी दूरसंचार नेटवर्क के उपयोग की असंभवता शामिल हैं, पर इन तक सीमित नहीं.

11.4 छूट. Xiaomi इन नियमों के तहत अपने अधिकारों और उपायों में असफल होने या देरी होने पर, अपने किसी भी अधिकार या उपाय में छूट नहीं देता है. Xiaomi के द्वारा एकल या आंशिक अधिकार या उपाय का उपयोग किए जाने के बाद, वह अपने अधिकारो या उपाय को लागू करने के लिए प्रतिबंधित नहीं है. इनमें से किसी भी नियम या इन शर्तों के तहत किसी भी डिफ़ॉल्ट के उल्लंघन की माफी किसी भी बाद के उल्लंघन या डिफ़ॉल्ट की छूट नहीं मानी जाएगी और इन शर्तों को प्रभावित नहीं करेगी.

11.5 असाइनमेंट. ये शर्तें दोनों पक्षों और उनके संबंधित निजी प्रतिनिधियों, उत्तराधिकारियों और अनुमत असाइनमेंट के लाभ के लिए बाध्यकारी और सुनिश्चित होंगी. किसी भी पक्ष के संदर्भ में उस पक्ष के निजी प्रतिनिधि, उत्तराधिकारी या अनुमत असाइन शामिल होंगे. आप इन शर्तों के तहत हमारी पूर्व लिखित स्वीकृति के बिना, किसी भी अन्य व्यक्ति को किसी भी अधिकार या दायित्वों को असाइन या ट्रांसफ़र नहीं कर सकते, बशर्ते कि असाइन करने वाला हमसे इसकी लिखित सहमति लेता है कि हमें इन शर्तों के तहत आपके दायित्वों से बाध्य होना होगा.

11.6 संपूर्ण अनुबंध. इन शर्तों में Xiaomi Cloud के संबंध में सभी पक्षों के बीच संपूर्ण अनुबंध होते हैं और इस तरह के विषय के बारे में सभी पूर्व अनुबंध, अभ्यावेदन या समझ, मौखिक या लिखित, व्यक्त या निहित हैं.

11.7 विच्छेदनीयता. अगर इन शर्तों में किसी भी प्रावधान को किसी भी कारण से अमान्य, अवैध या अप्रवर्तनीय माना जाता है, तो यह इन शर्तों में किसी अन्य प्रावधान की वैधता को प्रभावित नहीं करेगा.

11.8 तृतीय पक्ष के अधिकार. एक व्यक्ति या संस्था जो इन शर्तों के लिए एक पक्ष नहीं है, को किसी भी नियम या कानून के तहत कोई भी नियम लागू करने का अधिकार नहीं होगा.

11.9 शीर्षक. इन शर्तों में दिए गए शीर्षक केवल संदर्भ के उद्देश्यों के लिए हैं और किसी भी तरह से शर्तों के अर्थ या व्याख्या को प्रभावित नहीं करेंगे.

12. परिभाषाएं

"बौद्धिक संपदा" या "बौद्धिक संपदा अधिकार" सामूहिक रूप से किसी भी और सभी का मतलब है:

(क) आइडिया, डिजाइन, अवधारणाएं, विधियां, तकनीकों, आविष्कारों, खोजों, विकास, प्रोटोटाइप, मॉडल, नमूने, सूत्र, एल्गोरिदम, उपकरण, उत्पादों, प्रक्रियाओं, प्रणालियों, और प्रौद्योगिकियों के विकास के किसी भी चरण में, पेटेंट की परवाह किए बिना, लेकिन पेटेंट, पेटेंट आवेदन, व्यापार रहस्य और तकनीकी जानकारी शामिल करते हुए;

(ख) साहित्यिक, कलात्मक, नाटकीय और संगीत कार्य, जिसमें पेंटिंग, इमेज, ड्रॉइंग, फ़ोटोग्राफ, स्केच, तस्वीरें, सांचे, कास्ट, ब्लूप्रिंट, डेटाबेस, विनिर्देश, उत्पाद योजना, अनुसंधान और विकास की जानकारी, और सभी वर्तमान और भविष्य के कॉपीराइट और कानून द्वारा मान्यता प्राप्त सभी नैतिक अधिकार शामिल हैं(लेकिन इन तक सीमित नहीं);

(ग) और अन्य बौद्धिक संपदा अधिकार, प्रत्येक मामले में कि रजिस्ट्रेशन के लिए कोई आवेदन पंजीकृत है या नहीं; और Xiaomi Cloud के आधार पर कल्पना, निर्मित, विकसित, या पुनरुत्पादित किए गए सुधारों, संशोधनों, व्युत्पन्न कार्यों के संबंध में कोई भी और सभी अधिकार.

"शर्तें" का अर्थ, यहां निर्धारित सभी नियम और शर्तों से है.

"उपयोगकर्ता सामग्री" का अर्थ हर उस सामग्री से है जो उपयोगकर्ता Xiaomi Cloud पर पोस्ट, अपलोड, संदेश, ईमेल या अन्यथा प्रसारित करते हैं. ऐसी सामग्री में जानकारी, डेटा, टेक्स्ट, सॉफ़्टवेयर, संगीत, रिकॉर्डिंग, फ़ोटो, ग्राफिक्स, वीडियो, संदेश और उपयोगकर्ता से संबंधित जानकारी शामिल हो सकती हैं.

"Xiaomi" का अर्थ, Xiaomi Inc, इसकी सहायक और सहयोगी कंपनियों से है.

13. हमसे संपर्क करें

अगर आप इस सेवा की शर्तों के बारे में कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दिए गए पते पर या फ़ोन, फ़ैक्स या ईमेल द्वार संपर्क करें.

Xiaomi Inc.

#006, 6th Floor, Building 6, 33 Xi'erqi Middle Road, Haidian District, Beijing 100085, China

फ़ोन: +86 010-6060-6666

फ़ैक्स: +86 010-6060-6666-101

ईमेल: micloud-help@xiaomi.com